पाली (ऊर्जाधानी पत्रिका) प्राथमिक शाला रंगोले, प्राथमिक शाला नर्सरीपारा एवं माध्यमिक शाला रंगोले के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव,एवं शिक्षक विदाई समारोह ग्राम में एक जन-उत्सव के रूप में हर्षोल्लास,उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ।कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पालक, ग्रामीणजन,जनप्रतिनिधि, एसएमसी सदस्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन-अर्चन तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।मुख्य अतिथि विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, शिक्षा अधिकारी श्री कुम्देश गोभिल,बीआरसीसी श्री रामगोपाल जायसवाल,श्री वीरेंद्र जगत एवंअन्य अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विधायक श्री मरकाम ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव बताते हुए पालकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही समृद्ध समाज का निर्माण करता है।शिक्षा अधिकारी श्री गोभिल ने शासन की विभिन्न छात्रहितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शत-प्रतिशत नामांकन पर बल दिया।
नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर,पुष्प वर्षा कर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश का वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान,उत्साह और अभिभावकों की प्रसन्नता से सराबोर दिखाई दिया।
इस अवसर पर विधायक श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम एवं शिक्षा अधिकारी कुम्देश गोभिल के विद्यालय में प्रथम आगमन को ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण मानते हुए तीनो विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें प्रतीक-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सबसे भावुक और यादगार पल तब आया जब विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री जेलसिंह राज को अर्धवार्षिकी सेवा निवृत्ति के अवसर संकुल धौराभाठा की ओर से भव्य एवं सम्मानपूर्ण विदाई दी गई।अपने लंबे शैक्षणिक जीवन में विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण हेतु किए गए उनके समर्पित योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें संकुल की ओर से शाल,श्रीफल,पेन डायरी एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।अनेक वक्ताओं ने उनके सरल व्यक्तित्व,कर्तव्यनिष्ठा एवं शिक्षा के प्रति समर्पण को प्रेरणास्रोत बताया।कार्यक्रम के समापन पर आयोजित नेवता भोजन में सभी ने सहभागी बनकर सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे का परिचय दिया।
शाला प्रवेशोत्सव,शिक्षक विदाई समारोह का यह भव्य आयोजन शिक्षा,संस्कार, सम्मान और सामाजिक सहभागिता का अनुपम उदाहरण बनकर क्षेत्र में लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रधान पाठक मनोज बनर्जी संचालन सुनील जायसवाल,आभार सीएसी वीरेंद्र जगत ने किया
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री कुलदीप मरकांम,श्री चंद्र भवन टेकाम,उपरपंच श्रीमती सोनकुंवर,पंच,श्रीमती कमला बाई,श्रीमती सुशीला कँवर,श्रीमती मछिन्दरा बाई श्री,दिलेश्वर,सीएसी श्री डी0के0 नवरंग,शिक्षकश्री गौरीशंकर साहू,श्री हर प्रसाद डहरिया,श्री अर्जुन दास मानिकपुरी,श्री शत्रुघन कँवर,एसएमसी श्री शत्रुहन महन्त,श्री पूरन दास,विशेष सहयोग श्री रविशंकर यादव, श्री ओमप्रकाश,बन्धन बाई, श्रीमती सन्तोषी पैकरा,श्रीमती राजमति,श्रीमती रामायण कुंवर,श्रीमती सम्मत बाई,श्रीमती जन्मत्रिंन बाई,श्रीमती अमरीका बाई,श्रीमती सुशीला यादव का रहा।

إرسال تعليق